Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• राबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर परखी व्यवस्थाएं, हुड़दंग व अफवाह पर सख्ती के निर्देश

सोनभद्र। होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अभिषेक वर्मा द्वारा थाना राबर्ट्सगंज क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाके, संवेदनशील स्थान, प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन जांच कर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।

• सोशल मीडिया निगरानी तेज, गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

निरीक्षण के दौरान व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों से संवाद कर त्योहार को भाईचारे और परंपरागत उत्साह के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि अफवाह फैलाने, भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट डालने, शराब पीकर वाहन चलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी। सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त, होटल-ढाबों की चेकिंग, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी और पीआरवी की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सतत नजर रखी जा रही है। जनपद पुलिस ने आमजन से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या निकटतम थाना/चौकी को देने की अपील की है।





Top