Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• देसी शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से ज्यादा वसूली का आरोप, लाइसेंस नंबर व रेट लिस्ट नहीं लगाए जाने की भी शिकायत

कोन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कचनरवा स्थित देसी शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचे जाने का आरोप सामने आया है। मामला 03 मार्च का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता विनय कुमार (पिता – सीताराम) का आरोप है कि जब उन्होंने देसी शराब की बोतल खरीदी तो उनसे बोतल पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक धनराशि वसूली गई। साथ ही दुकान पर अधिकृत रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं होने और लाइसेंस नंबर भी सार्वजनिक रूप से न लिखे जाने की बात कही गई है, जो आबकारी नियमों के तहत अनिवार्य मानी जाती है।

• उपभोक्ताओं ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

शिकायतकर्ता के अनुसार दुकान संचालित हुए करीब एक वर्ष होने को है, इसके बावजूद लाइसेंस संबंधी अनिवार्य जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की गई है। अधिक वसूली के समर्थन में ऑनलाइन भुगतान (UPI) की रसीद और खरीदी गई शराब के पैक का फोटो साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखे जाने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली जारी रही तो आम उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण बढ़ेगा, इसलिए आबकारी विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है।


Blog single photo

.




Top