Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• दो बाइकों की भिड़ंत के बाद मचा हड़कंप, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

दुद्धी(सोनभद्र)। क्षेत्र के लीलाासी–नौडीहा मार्ग पर बुधवार शाम करीब चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मनरटोला (अहिरुडवा) निवासी विनय धरिकार (25) अपने साले उमाशंकर (23) के साथ ससुराल से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

• घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर

दूसरी बाइक पर कटौली टोला, ग्राम नौडीहा निवासी देवराज (25) सवार था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने विनय धरिकार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उमाशंकर और देवराज को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।





Top