Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• घर में मृत अवस्था में मिला ग्रामीण, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

जुगैल(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेवारी के टोला भरगोन में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खरपतू बैगा (40) पुत्र गुलाब बैगा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि त्योहार मनाने के बाद रात में परिवार के सभी लोग भोजन कर सोने चले गए थे। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

• पुलिस ने शुरू की जांच, मौत के कारण स्पष्ट नहीं

परिजनों के अनुसार मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और किसी पर संदेह भी नहीं जताया गया है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें बड़े बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा करीब 15 वर्ष और बेटी लगभग 10 वर्ष की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पीआरबी 112 मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।





Top