Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता, क्षेत्र में खुशी का माहौल

ओबरा(सोनभद्र)। चोपन रोड निवासी स्वर्गीय मुखराम यादव की पौत्री तथा सुरेंद्र यादव और रेनू यादव की पुत्री श्रुति ओला ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 329वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और परिवार के साथ क्षेत्रवासियों में भी गौरव की भावना देखी जा रही है।

• परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का पल

श्रुति ओला की माता रेनू यादव परिषदीय विद्यालय सोनभद्र में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि श्रुति ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह उपलब्धि हासिल की, जिससे वह क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। उनकी सफलता को लेकर क्षेत्र में उन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।





Top