Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• होली मिलन समारोह में लोकगीतों और पारंपरिक गायन से देर शाम तक बना रहा उत्सवी माहौल

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित भारतीय मजदूर संघ के ठेंगड़ी भवन कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आनंद जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में पहुंचे आगंतुकों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष राकेश राय और उनकी टीम ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


Blog single photo


• होली गीतों की प्रस्तुति से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में अभिमन्यु तिवारी ने अपनी टीम के साथ काशी और ब्रज के पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए। “शिवशंकर खेलेले होली गौरा साथ लिए”, “खेले मशाने में होली दिगंबर”, “आज ब्रज में होली रे रसिया” जैसे गीतों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। समारोह में राम प्रकाश पाण्डेय, देवनारायण खेरवार, अमरेश तिवारी, अमित धीमान, आनन्द मोहन, संजय, रविन्द्र, दुधनाथ, रामु, निशांत कमल, शिवप्रसाद, अरविंद दुबे, चंद्रसेन पाण्डेय, अनिल त्रिपाठी, भोले भगवान, योगेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंत में आनंद जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, बनवासी कल्याण आश्रम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।




Top