Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• बच्चा चोर की अफवाह फैलते ही भीड़ का हमला, बाइक से भाई को खोजने निकले थे पिता-पुत्र

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बच्चा चोर की अफवाह ने एक निर्दोष परिवार को भीड़ के निशाने पर ला दिया। डुमरडीहा गांव निवासी जमालुद्दीन अंसारी (30) अपने पिता इसराइल अंसारी के साथ बाइक से मानसिक रूप से कमजोर छोटे भाई कमालुद्दीन अंसारी (22) को खोजते हुए महुअरिया पहुंचे थे। इसी दौरान पंचायत भवन के पास ग्रामीणों ने पोल से बंधे कमालुद्दीन के साथ उन्हें बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझ लिया और भीड़ ने पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। घटना में जमालुद्दीन को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जबकि इसराइल और कमालुद्दीन को मामूली चोटें लगीं।

• पहचान होने पर भागी भीड़, पुलिस बोली– अफवाहों से बचें

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक मौके से सभी ग्रामीण फरार हो चुके थे। 102 एंबुलेंस के ईएमटी पंकज कुमार और चालक अजीत कुमार घायलों को सीएचसी दुद्धी ले गए, जहां डॉ. मनोहर सिंह के पर्यवेक्षण में जमालुद्दीन का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अब तक बच्चा चोरी का कोई मामला दर्ज नहीं है। इससे पहले बीड़र में एक युवक, मल्देवा में एक महिला और अब महुअरिया में पिता-पुत्र भीड़ की हिंसा का शिकार बने हैं, जबकि रेणुकूट और रजखड़ में भी ऐसे मामलों की चर्चा रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और संदेह की स्थिति में तुरंत 112 पर सूचना दें।





Top