Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बाजार के बीच लगी लाइट खराब होने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का आरोप

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के बीजपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई हाई मास्क लाइट महीनों से खराब पड़ी होने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि म्योरपुर ब्लाक प्रमुख के माध्यम से करीब एक वर्ष पहले यह हाई मास्क लाइट लगवाई गई थी, लेकिन कई महीनों से इसके खराब रहने के कारण चौक पर रात में अंधेरा पसरा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बाजार के दुकानदारों और आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

• स्थानीय लोगों ने मरम्मत कराने की उठाई मांग

रामायण, रविन्द्र, रामफल, लल्लन सिंह, जशवंत सिंह और विनोद गर्ग सहित अन्य लोगों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों से लाइट ठीक कराने की गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। कुछ दिन पहले मरम्मत के लिए हाई मास्क लाइट को खंभे से नीचे उतारा भी गया था, लेकिन अभी तक उसे ठीक कर वापस नहीं लगाया गया है। इस संबंध में म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़ का कहना है कि संबंधित एजेंसी को सूचना दे दी गई है और जल्द मरम्मत कराने का प्रयास किया जा रहा है।





Top