अजीत पाण्डेय संवाददाता
बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में एक विवाहिता के महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि पोखरा निवासी राम प्रसाद ने थाने में सूचना दी कि उनकी पत्नी फुलेसरी देवी (करीब 30 वर्ष) ने घर के पास स्थित महुआ के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव के अनुसार मामले में फौती सूचना दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।