SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र। जनपद के सभी थानों पर 14 मार्च को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि भूमि सम्बन्धी प्रकरणों का समाधान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा समन्वय के साथ किया जाए, ताकि लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का निष्पक्ष व त्वरित समाधान हो सके।
• कई मामलों का मौके पर निस्तारण, शेष पर कार्रवाई के निर्देश
सोनभद्र। समाधान दिवस से पहले पुलिस से जुड़े 4 और राजस्व विभाग से जुड़े 66 प्रार्थना पत्र लंबित थे। आयोजन के दौरान पुलिस से जुड़े कुल 6 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं राजस्व विभाग से जुड़े 56 प्रार्थना पत्रों में से 34 मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।