राजेश तिवारी की रिपोर्ट
कोन(सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा के पूर्वी टोला में शनिवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से विद्युत पोल और तार टूटकर गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लवकुश के घर के पास मिट्टी गिराने का कार्य कर रहा ट्रैक्टर अनलोडिंग के दौरान बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे पोल और तार टूटकर नीचे गिर गए। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर चालक के नशे में होने का आरोप लगाया जा रहा है, जिसके कारण वाहन नियंत्रित नहीं हो सका। घटना के बाद लगभग 20 से 25 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
• बिजली चालू होने के बावजूद टला बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी विद्युत कर्मी अनिल कुमार को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने तार को ट्रांसफार्मर से अलग किया और अवर अभियंता को सूचना दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय बिजली चालू थी, लेकिन संयोग से तार के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टर रोरवा के प्रधानपति का बताया जा रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना एसडीओ पिपरी को दे दी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।