SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा–2025 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, पुलिस ड्यूटी और केंद्रों के आसपास की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, आदर्श इंटर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में व्यवस्थाओं की जांच की गई।
• परीक्षा केंद्रों के आसपास सख्त निगरानी के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के बाहर और आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ी चेकिंग करने और अनावश्यक भीड़ न लगने देने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नकल गिरोह या असामाजिक तत्व सक्रिय न होने पाए। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।