Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रामबाबू संवाददाता

• रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सामाजिक उम्मीद फाउंडेशन रक्तदान समिति को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

दुद्धी(सोनभद्र)। रक्तदान के क्षेत्र में लगातार सक्रिय सामाजिक उम्मीद फाउंडेशन रक्तदान समिति को गया (बिहार) में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्यक्रम में समिति के प्रमुख एवं मार्गदर्शक रामबाबू ने यह सम्मान प्राप्त किया। इस उपलब्धि को दुद्धी क्षेत्र समेत पूरे सोनभद्र जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। बताया गया कि समिति लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए लगातार सेवा कार्य कर रही है।


Blog single photo


• 2012 से लगातार रक्तदान सेवा में सक्रिय हैं रामबाबू

बताया गया कि रामबाबू वर्ष 2012 से लगातार रक्तदान सेवा से जुड़े हुए हैं और उनके नेतृत्व में समिति निरंतर जरूरतमंद मरीजों तक रक्त पहुंचाने का कार्य कर रही है। समिति को अब तक 6 बार राष्ट्रीय सम्मान सहित 10 से अधिक बार विभिन्न मंचों पर सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई। समिति की एक बड़ी विशेषता यह भी बताई गई कि जरूरत पड़ने पर कई बार बाहर से भी रक्त की व्यवस्था कराने में समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उम्मीद फाउंडेशन की पहचान जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर तक बनी है। इस उपलब्धि पर महेंद, अशोक कुमार शर्मा, राहुल कुमार, अफसर, राजा सहित समिति के सदस्यों ने रामबाबू को बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।




Top