रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या द्वारा 19 मार्च 2026 को आयोजित वर्ष प्रतिपदा समारोह के लिए बीजपुर क्षेत्र के संदीप गुप्ता को आमंत्रण पत्र मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताया गया कि इस समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर से भेजे गए इस आमंत्रण को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया जा रहा है।
• कार्यकर्ताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं
इस अवसर पर जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह ने इसे बीजपुर और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। वहीं जिला सहसंयोजक राजेश कांत गुर्जर, प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता, सुरक्षा प्रमुख संतोष गुप्ता समेत कई पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और सभी ने इसे धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर बताया।