रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। हिंदू नववर्ष चैत्र बैसाख के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा में राम मोहन दास रामायणी, मदन गोपाल दास सहित अन्य संत महात्माओं की मौजूदगी रही, वहीं विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल के नेतृत्व में युवाओं ने हाथों में पताका लेकर “जय श्री राम”, “हर हर महादेव” और “जय जगतम्बा” के जयकारे लगाए। बीजपुर स्वागत द्वार से शुरू होकर बाजार, भक्तु, नेमना, चेतवा और जरहा तक निकली इस शोभायात्रा में बाइक और कारों का भी काफिला शामिल रहा।
• डीजे की धुन पर झूमे लोग, सुरक्षा में पुलिस रही मुस्तैद
शोभायात्रा के दौरान उपेन्द्र प्रताप सिंह, बजरंग दल/ विहिप के अध्यक्ष यशवंत सिंह/रोहित सिंह, अरविंद सिंह, विजेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बग्गा सिंह, विभूति सिंह, तारा चंद गुर्जर, ईश्वरी प्रसाद, राजेश जायसवाल, अनिल त्रिपाठी, अजय गुप्ता, अनिल वर्मा, राजेश कांत गुर्जर और अजय सिंह सहित कई लोग शामिल रहे। डीजे की भक्ति धुन पर लोग झूमते नजर आए और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी।