Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। जनपद के अनपरा के धन निरंकारी गेट के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 10वीं के एक छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र सीएचएस का फॉर्म भरकर बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर बिखरे वाहन और लोगों की भीड़ ने हादसे की भयावहता को साफ कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिससे टक्कर बेहद घातक साबित हुई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।





Top