Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की सख्त कार्रवाई की मांग

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनसीएल खड़िया-दुद्धीचुआ मार्ग के बीच रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दर्दनाक हादसे में ओवरलोड कोयला लदे ट्रक से भारी कोयले का टुकड़ा गिर गया, जो पीछे चल रही बाइक पर सवार दो युवकों पर आ गिरा। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

• आक्रोश फूटा, शव रखकर किया प्रदर्शन और प्रशासन पर उठे सवाल

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में ओवरलोड कोयला वाहनों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से रोक लगाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की





Top