Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• संदिग्ध हालात में बच्चों को देख ग्रामीणों में फैला शक, मौके पर मचा हड़कंप

म्योरपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों के भड़कने का मामला सामने आया है। एक लग्जरी कार में चार नाबालिग बच्चों को देखकर लोगों में संदेह पैदा हुआ, जिसके बाद भीड़ ने वाहन को घेर लिया और तोड़फोड़ करते हुए चालक युवक की पिटाई कर दी। करीब आधे घंटे तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

• जांच में अफवाह निकली घटना, बच्चों को परिजनों को सौंपा गया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की। जांच के दौरान बच्चा चोरी की बात निराधार और अफवाह बताई गई। बताया गया कि संबंधित व्यक्ति बच्चों को उनके परिजनों की सहमति से अपने साथ ले जा रहे थे। परिजनों और ग्राम प्रधान से पुष्टि के बाद सभी बच्चों को सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है।





Top