Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी के बीच लगातार हादसे, दो लोगों की मौत से उठे सवाल

अनपरा(सोनभद्र)। खनिज संपदा से भरपूर जनपद में राख और कोयला परिवहन लगातार जारी रहने के बीच गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। हालिया दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन इसके बावजूद परिवहन पर प्रभावी रोक नहीं लगने की स्थिति बताई जा रही है। राख से लदी हाइवा से सड़क पर बहते पानी के कारण रास्ते फिसलन भरे हो रहे हैं, जिससे लोगों की जान पर खतरा मंडराने का आरोप लगाया गया है। इसी सप्ताह ओवरलोड और नियम विरुद्ध परिवहन से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जिससे जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

• फिसलन भरी सड़कें और अनियमितताएं बनीं हादसों की वजह

सामने आई तस्वीरों में राख मिश्रित स्लरी के सड़क पर गिरने से हालात खतरनाक बने होने की बात कही जा रही है, जिससे विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अनपरा और शक्तिनगर क्षेत्र से गुजरने वाले राख परिवहन में ओवरलोडिंग, बिना कवर गाड़ियां और सड़क पर बहता पानी आम समस्या बन चुकी है। विरोध और ज्ञापन के बावजूद हालात में सुधार न होने की बात कही जा रही है, जबकि कोयला, गिट्टी और बालू से लदे वाहन भी बिना रोकटोक चलते नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक यह खतरा जारी रहेगा और आम लोगों को सुरक्षित यातायात का माहौल कब मिलेगा।





Top