SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। आजाद स्पोर्टिंग क्लब गुरेठ में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-18 वर्ग के मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल में गुरेठ जूनियर ने गुरवल जूनियर को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कोहरथा जूनियर ने कम्पोजिट गुरेठ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में गुरेठ जूनियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोहरथा जूनियर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
• सीनियर वर्ग में भी गुरेठ की टीमों का रहा जलवा
सीनियर वर्ग ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल में गुरेठ प्रीमियम ने अहरौरा को 15-10 और 15-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गुरेठ लीजेंड ने कोहरथा को सीधे दो सेटों में पराजित किया। फाइनल मुकाबले में गुरेठ प्रीमियम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जय प्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम में राम सकल, अमरनाथ पटेल, कैलाश सिंह, सिद्धनाथ दुबे, केपी मौर्य, ईश्वर सिंह, प्रभुनारायण श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन तीरथ राज द्वारा किया गया, वहीं रेफरी प्रवीण सिंह, रामअवतार सिंह और कमेंटेटर रामानन्द पाण्डेय, सर्वेश, अशोक सन्यासी की भूमिका रही।