Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• मंगल गीत, सोहर और भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर मनाया उत्सव

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर स्थित प्राचीन दूदहिया माता मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय राम कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्म उत्सव के अवसर पर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने फल, फूल, खिलौने और चॉकलेट लुटाकर अपनी आस्था प्रकट की। सोहर और बधाई गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


Blog single photo


• कथा वाचन और भजनों ने बांधा समां, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राम मोहन दास रामायणी ने मनु की कथा को मार्मिक शैली में प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनके द्वारा गाए गए भजन "सावली सूरत पे दिल दीवाना हो गया" पर पूरा पंडाल झूम उठा। कथा के दौरान भगवान मनु, विष्णु दर्शन, साधना और जीवन में चरित्र की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा पाठ, नव कन्याओं का पूजन, आरती और प्रसाद वितरण किया गया, साथ ही आयोजन में शामिल अतिथियों और सहयोगियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

Blog single photo

.

Blog single photo

.




Top