Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पहले 26 मार्च था अवकाश, अब सरकार ने बढ़ाया एक दिन और

लखनऊ(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राम नवमी के अवसर पर अवकाश को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। पूर्व में 26 मार्च को घोषित सार्वजनिक अवकाश के अतिरिक्त अब 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत लिया गया है, जिससे प्रदेशभर में सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में अवकाश रहेगा।


Blog single photo


• त्योहार को देखते हुए लिया गया फैसला, आदेश जारी

शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि राम नवमी के पर्व और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सभी विभागों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए। शासन के इस फैसले से कर्मचारियों और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही।




Top