SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। कम्पोजिट विद्यालय बीरमंदहा में वार्षिकोत्सव एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया, जहां कार्यक्रम का शुभारंभ प्रा शि संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक संयासी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, पूर्व ग्राम प्रधान व अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बैस द्वारा सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
• बच्चों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह, अतिथियों का किया गया स्वागत
इस अवसर पर संकुल शिक्षक कुवर सिंह वैश्य, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सदस्य दिनेश दुबे, उ प्रा वि पिपरवार के शिक्षक शिवप्रसाद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक शशिकांत ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत बाल गोविन्द द्वारा किया गया। अंत में बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और प्रधानाध्यापिका रेखा रानी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।