Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• भजनों और कथा प्रसंगों ने बांधा ऐसा समां, पूरा पंडाल भक्ति में डूबा

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन दूदहिया माता मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की भव्य बारात ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। कथा वाचन के दौरान 1008 श्री श्री राम मोहन दास रामायणी द्वारा जनकपुर में पुष्प वाटिका प्रसंग और राम-सीता के प्रथम मिलन का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। स्वयंवर प्रसंग में शिव धनुष तोड़ने की शर्त और राजाओं की असफलता के बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से राम द्वारा धनुष भंग करने का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरे पंडाल में उत्साह छा गया।


Blog single photo


• भजनों और पूजा-अर्चना से गूंजा माहौल, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

शिव धनुष टूटने के बाद परशुराम आगमन और लक्ष्मण-परशुराम संवाद के प्रसंग ने भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान “मुझे तूने दाता बहुत कुछ दिया है” और “राम सिया को सिया राम अच्छे लागे” जैसे भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। स्वयंवर के अवसर पर इंद्रेश सिंह, संतोष सोनी, सुनिल तिवारी परिवार सहित पूजा-अर्चना में शामिल हुए, वहीं मान सिंह गौड़, एसपी दुबे, बालगोविंद यादव, योगेंद्र चौबे और जमुना यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा पाठ, कन्या पूजन और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Blog single photo

.




Top