SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। प्राथमिक विद्यालय हिरनखुरी में 25 मार्च को वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ नितिन कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी एवं ग्राम प्रधान सियाराम यादव द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के निपुण घोषित होने के उपलक्ष्य में कक्षा 1 व 2 के निपुण छात्रों को प्रशस्ति पत्र और परिचय पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
• रंगारंग प्रस्तुतियों से झूमे अतिथि, शिक्षकों की मेहनत की सराहना
• रंगारंग प्रस्तुतियों से झूमे अतिथि, शिक्षकों की मेहनत की सराहना
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर एआरपी धनंजय द्विवेदी, मयंक दुबे, अनिल कुमार प्रजापति, ओमप्रकाश, नोडल शिक्षक संकुल संजय कुमार मौर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष शिव शंकर, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, दिनबंधु त्रिपाठी, शैलेंद्र प्रताप राव, अभिषेक राय, अरविंद कुमार, शाह आलम, अमित कुमार, जनक धारी सहित विद्यालय परिवार के जितेन्द्र कुमार कुशवाहा, अजय कुमार, शिवम कुमार, संजू सिंह एवं अभिभावक-शिक्षक मौजूद रहे।