Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• महाअष्टमी पर हवन-पूजन और भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर, अनोखी परंपरा ने सबको किया अचंभित

बीजपुर(सोनभद्र)। वासंतिक नवरात्र के महाअष्टमी अवसर पर अजीरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्त जवारी लेकर मां दुर्गा की शरण में पहुंचे और विधि-विधान से हवन-पूजन कर आस्था व्यक्त की। मंदिर के पुजारी एन के दुबे ने मुख्य यजमान तेजबली सिंह के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ और मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। भक्तों ने हवन कुंड में आहुति देकर मां आदि शक्ति से मनोकामनाएं मांगी और देश-समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

• परंपराओं के बीच अद्भुत भक्ति, कन्या पूजन के साथ होगा समापन

आदिवासी परंपरा के तहत व्रत धारण कर रहे भक्तों ने जवारी निकालकर ढोल-मंजीरों की ताल पर भक्ति गीत गाते हुए अजीरेश्वर धाम पहुंचकर अनोखी आस्था का प्रदर्शन किया, जहां कुछ श्रद्धालुओं ने जीभ छेदन कर भक्ति की मिसाल पेश की। पूरे क्षेत्र में जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह बघेल, ब्रह्मजीत सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, राजकुमार सिंह, राहुल सिंह, श्याम सुंदर जायसवाल और गणेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को कुंवारी कन्याओं के पूजन के साथ अनुष्ठान का समापन किया जाएगा।


Blog single photo

.

Blog single photo

.




Top