Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• 5 घंटे तक काम बंद कर धरने पर बैठे श्रमिक, आश्वासन मिलने के बाद खत्म हुआ आंदोलन

बीजपुर(सोनभद्र)। जल जीवन मिशन नमामि गंगे झीलों बीजपुर परियोजना के तहत इंटेक बैल, डब्लूटीपी और सीडब्ल्यूआर-1 समेत विभिन्न साइटों पर कार्यरत पंप ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, वाल्व ऑपरेटर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन और वेल्डर सहित दर्जनों श्रमिकों ने डब्लूटीपी पंप हाउस पर धरना देकर आवाज बुलंद की। मनीष जायसवाल, अरविंद गुप्ता, नोकेश, अनीफ शेख, रजब अली, सूर्यदेव, अतुल कुमार, विश्वनाथ, रोहित कुमार, आशू, राकेश कुमार, हरेराम जायसवाल, उमेश दुबे, नन्दलाल गौड़, रामजी, शिवशंकर, आनंद गुर्जर, ज्वाहिर लाल समेत कई श्रमिक सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तख्ती, पोस्टर और बैनर के साथ प्रदर्शन करते रहे। श्रमिकों का आरोप है कि उनसे लगातार 30 दिन तक 12 घंटे काम लिया जाता है, जबकि सुरक्षा कर्मियों को करीब 7500 रुपये और अन्य कर्मचारियों को लगभग 12000 रुपये ही भुगतान किया जा रहा है, जो मेहनत के अनुसार पर्याप्त नहीं है।

• बातचीत के बाद टला टकराव, 8 घंटे ड्यूटी और उचित मजदूरी की मांग

मामले की जानकारी मिलने पर जीवीपीआर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रहलाद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से वार्ता कर एक पखवारे का समय मांगा, ताकि उच्च अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकाला जा सके। म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख ने भी 12 घंटे कार्य को अनुचित बताते हुए 8 घंटे की ड्यूटी और उचित मजदूरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रमिकों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। मौके पर ग्राम प्रधान इजाजत शेख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जरहा केदार यादव, पूर्व ग्राम प्रधान राम वियार, शंकर दयाल विश्वकर्मा, भाजपा कार्यकर्ता तारा चंद, ईश्वरी प्रसाद समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे, जबकि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीजपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय सहित पुलिस बल तैनात रहा।


Blog single photo





Top