Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रिपोर्ट: परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• पूजा-अर्चना के साथ डीएम और सीडीओ ने किया शुभारंभ, नए सत्र से बेहतर संचालन के निर्देश

सोनभद्र। रामनवमी के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन बद्रीनाथ नाथ सिंह और जागृति अवस्थी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने कार्यालय में औपचारिक प्रवेश किया और पूरे परिसर का निरीक्षण भी किया।


Blog single photo


• निरीक्षण में दिखी सख्ती, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में शेष अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए और कहा कि आगामी नए शैक्षिक सत्र से कार्यालय का संचालन पारदर्शी और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान हेमन्त सिंह, मुकुल आनंद पाण्डेय, नमिता शरण, विनीत सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह सहित कई कार्यक्रम में मौजूद रहे।




Top