Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से बिगड़ सकता था माहौल, जांच के बाद गिरफ्तारी

दुद्धी(सोनभद्र)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक समुदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में थाना दुद्धी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि उक्त पोस्ट से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका थी, जिस पर पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।

• पहचान के बाद आरोपी को दबोचा, विधिक कार्रवाई जारी

जांच के दौरान आरोपी की पहचान शिवम कुमार पुत्र महेश प्रसाद, निवासी वार्ड नंबर 09, कस्बा दुद्धी के रूप में की गई, जिसे 26 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।





Top