Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

सोनभद्र। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही की भयावह तस्वीर सामने रख दी।डाला वैष्णो मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक सीधे क्रेन से जा टकराई।हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 19 वर्षीय आनंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार महेंद्र और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी देते हुए सीएचसी चोपन में तैनात डॉक्टर शिवकुमार यादव ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और डाला वैष्णो मंदिर के पास विपरीत दिशा से आते हुए क्रेन से टकरा गए।डॉक्टर के अनुसार 19 वर्षीय आनंद को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।वहीं 25 वर्षीय महेंद्र और 17 वर्षीय मनीष की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।





Top