Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

इनाम मिलते ही खिल उठे चेहरे, स्कूल में जश्न जैसा माहौल

घोरावल(सोनभद्र)। जनपद के घोरावल नगर स्थित जीपीडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य धीरज शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे इनाम पाकर खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में प्रबंधक प्रदीप कुमार मिश्रा सहित स्टाफ भगवान दास, रणवीर सिंह, रीता गिरी, ममता गुप्ता, सुरभि और गौरी मौजूद रहे और सभी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

• नई सोच से बदली पढ़ाई की तस्वीर

प्रधानाचार्य धीरज शुक्ला की नई शिक्षण पद्धति का सकारात्मक असर छात्रों के प्रदर्शन में साफ देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के जरिए शिक्षा के प्रति सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बनाने का संदेश दिया।


Blog single photo

.




Top