Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• नायब तहसीलदार पद पर चयन, गांव से लेकर जिले तक खुशी का माहौल

घोरावल(सोनभद्र)। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के केवली गांव निवासी आनंद राज सिंह ने यूपी पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार में 22वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनके नायब तहसीलदार पद पर सीधे चयन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने दूसरे प्रयास में ये सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि को लेकर ग्रामीणों और शुभचिंतकों द्वारा बधाइयों का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आगे यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने का है।

• मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता

आनंद राज सिंह, पिता आत्मा नंद सिंह और माता मंजू सिंह के पुत्र हैं, जो ग्राम केवली, पोस्ट कनेटी के निवासी हैं। उनकी इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर गौरव का माहौल है और लोग इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।





Top