Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• एकमुश्त समाधान योजना में ब्याज माफी का लाभ, मीटर वीडियो के साथ जमा करें बिल

बीजपुर(सोनभद्र)। क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना के तहत राहत का मौका दिया गया है। एसडीओ म्योरपुर शिवम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नधीरा, बभनी, कुंडाडीह और बीजपुर (राय कॉलोनी) से जुड़े उपभोक्ता 31 मार्च तक अपने-अपने बिजली उपकेंद्रों पर जाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उपभोक्ताओं को अपने बिजली मीटर का एक मिनट का वीडियो बनाकर बिल के साथ जमा करना होगा, जिससे बिल से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

• बिल में गड़बड़ी का मौके पर सुधार, बकाया न चुकाने पर कनेक्शन कटने की चेतावनी

अधिकारियों के अनुसार यदि किसी उपभोक्ता के बिल में त्रुटि है तो उसे मौके पर ही ठीक कराकर बिना ब्याज के भुगतान करने का अवसर मिलेगा। वहीं, यदि उपभोक्ता इस योजना का लाभ नहीं लेते हैं तो उन्हें आगे चलकर ब्याज सहित बिल जमा करना पड़ेगा। साथ ही बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर उनका बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।





Top