Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रिपोर्ट: परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• त्रैमासिक निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रिकॉर्डिंग बैकअप की बारीकी से जांच

सोनभद्र(रॉबर्ट्सगंज)। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सपा, बसपा, अपना दल (एस) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी तथा ओबरा के चकबंदी अधिकारी (वेयरहाउस इंचार्ज) भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखी मशीनों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया गया।

• पारदर्शिता बनाए रखने पर दिया विशेष जोर

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा कैमरों को सक्रिय पाया और करीब डेढ़ महीने के बैकअप फुटेज की भी जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा और स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, क्योंकि यह पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता से सीधे जुड़ा हुआ मामला है।





Top