Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• रिजल्ट देखते ही मंदिर में फूट पड़े जज्बात, 22वीं रैंक के साथ अफसर बना युवक

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल तहसील क्षेत्र के केवली गांव निवासी आनंद राज सिंह ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रयागराज में रहकर तैयारी कर रहे आनंद को जैसे ही अपने चयन की जानकारी मिली, वह सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पहुंच गए, जहां उन्होंने भावुक होकर फर्श पर माथा टेकते हुए रोना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद खुद को संभालते हुए उन्होंने भगवान के दर्शन किए। इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं घोरावल में मौजूद उनके माता पिता ने भी उनकी सफलता पर कुराड़ी देवी का दर्शन किया।


Blog single photo


• मेहनत, संघर्ष और आस्था ने दिलाई बड़ी सफलता

आनंद राज सिंह, पिता आत्मा नंद सिंह और माता मंजू सिंह के पुत्र हैं, जो ग्राम केवली, पोस्ट कनेटी के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र में प्रेरणादायक माना जा रहा है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं और इस सफलता को जिले के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है।




Top