Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• ट्रक की टक्कर के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के इंडेन गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल ब्रांच पोस्ट मास्टर हिमांशु (21) की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। हिमांशु हरियाणा के जिंद जिले का निवासी था और नधीरा में ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि वह नधीरा से बभनी अपने किराए के कमरे पर लौट रहा था, तभी छत्तीसगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

• इलाज के दौरान टूटी सांसें, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल और फिर वाराणसी रेफर किया गया। वाराणसी में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top