Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• पारिवारिक विवाद के बीच खतरनाक कदम, चालक ने दिखाया साहस

चोपन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कुरुहुल इलाके में देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के चलते गीता देवी अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ सोन नदी में कूद गईं। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग सतर्क हुए और सोन पम्प पावर हाउस पर तैनात अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थिति को गंभीर देखते हुए उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता और सहायक अभियंता मयंक वर्मा ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कराया।

• चालक की सूझबूझ और साहस से टली बड़ी अनहोनी

इसी दौरान उपखंड अधिकारी की गाड़ी के चालक बबलू कुमार ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर डूब रही महिला और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए भेजा गया। यह घटना जहां पारिवारिक तनाव के खतरनाक परिणाम को दर्शाती है, वहीं बबलू कुमार की बहादुरी और अधिकारियों की तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी टाल दी।





Top