Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• भुगतान में देरी से नाराज रेजिडेंट डॉक्टरों ने छोड़ी ड्यूटी, मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों का आरोप है कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है, जबकि लंबे समय से सैलरी समय पर न मिलने की समस्या बनी हुई है। यूपी सरकार के निर्देश के बावजूद फरवरी माह का वेतन होली से पहले नहीं दिया गया और फरवरी व मार्च दोनों का भुगतान अब तक लंबित है, जिससे डॉक्टर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

• डीएम के आश्वासन के बाद बनी राहत

डॉक्टरों का कहना है कि किराया, ईएमआई और अन्य जरूरी खर्चों के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं निकला। हड़ताल के चलते अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर देखने को मिला और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी बीच जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वार्ता कर बकाया वेतन भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया। हालांकि डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान अखिलेश कुमार बैसवार, ऋतुप सिंह, मुकेश कुमार मौर्य, मयुरेश रघुवंशी, अनुभव राय, दर्पण जायसवाल, लक्ष्मीकांत यादव, नितिश राय, आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top