Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• भक्ति, भंडारा और भजनों से सराबोर हुआ माहौल, सैकड़ों श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी

विंढमगंज(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश–झारखंड बॉर्डर स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ, जहां रातभर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत प्रस्तुत कर माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। सांस्कृतिक मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

• भक्ति के संग दिखी एकता की ताकत, बॉर्डर बना आस्था का संगम

कार्यक्रम का संचालन मंदिर के पुजारी आनंद दुबे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान डब्लू जायसवाल, संजय कुमार गुप्ता, उदय जायसवाल, पप्पू गुप्ता, मोनू केसरी, प्रभात कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश रावत, बिट्टू जायसवाल, संजीत कुमार गुप्ता, उमेश कुमार जायसवाल, बुटन जायसवाल, राजेंद्र गुप्ता, हर्षित कुमार, नंदकिशोर गुप्ता, सुनील गुप्ता, लव कुश चंद्रवंशी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों के बीच भाईचारे और एकता का संदेश भी देता नजर आया।





Top