Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• देर रात लगी आग ने घर सहित पूरा सामान किया खाक, राहत की गुहार

म्योरपुर(सोनभद्र)। सागोबाध गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। शौनक जायसवाल पुत्र कृष्ण लाल के घर में रात करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची 112 सेवा और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

• राख में बदली जिंदगी, मदद की आस में पीड़ित परिवार

इस अग्निकांड में शौनक जायसवाल का पूरा घर जलकर राख हो गया। घर में रखा अनाज, खाद्य सामग्री, कपड़े, बिस्तर और दैनिक उपयोग का सारा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे परिवार के सामने रहने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक रूप से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराई जाए।





Top