Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• मनमानी फीस, महंगी किताब-ड्रेस पर बवाल, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

सोनभद्र। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस और किताब, ड्रेस व कॉपी-किताबों के बढ़े दामों को लेकर अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि स्कूलों और दुकानदारों की मिलीभगत से अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। तहसील दिवस में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया गया, जहां समाजवादी पार्टी के नेताओं और अभिभावकों ने प्रशासन के सामने अपनी शिकायत रखी। महिलाओं ने भी महंगाई के इस दौर में शिक्षा खर्च को बड़ा बोझ बताते हुए नाराजगी जताई।

• सपा का ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

समाजवादी पार्टी के नेता प्रमोद यादव ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों ने फीस नियंत्रण लागू करने और एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य करने की मांग रखी है। साथ ही आरोप लगाया कि प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है, जिससे समस्या लगातार बढ़ रही है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।





Top