Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• टूटे बिजली तार से हुआ हादसा, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

सोनभद्र। जनपद के कोन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि पानी लेने गई महिला के पीछे उसका बेटा गया, जहां जमीन पर गिरे टूटे बिजली तार को छूते ही वह करंट से चिपक गया। बेटे को बचाने पहुंची मां भी करंट की जद में आ गई और दोनों को बचाने दौड़ी बेटी भी हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस से समय पर मदद न मिलने का आरोप लगाया और आनन-फानन में निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे में 2 वर्षीय राम प्रवेश, 3 वर्षीय अर्चना और उनकी मां 30 वर्षीय सुल्तानी झुलस गईं। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।





Top