Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद के घोरावल इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला बकौली गांव से सामने आया है, जहां मामूली बात पर नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि मछली पालन करने वाले एक व्यक्ति ने तालाब के पास मछली पकड़ रहे बच्चों को पकड़ लिया और सजा के तौर पर उन्हें ‘मुर्गा’ बना दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित निकालकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के साथ इस तरह के व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और समाज में ऐसी मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अमरेश पाठक ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है।





Top