Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• मशीन की चपेट में आने से सिर पर गहरी चोट, जिला अस्पताल रेफर

कोन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में मंगलवार शाम करीब 4 बजे बड़ा हादसा हो गया, जब 11 वर्षीय प्रतीक कुमार पुत्र दिलीप अपने घर के पास स्थित आटा चक्की मशीन के पास गया और अचानक मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह खून से लहूलुहान हो गया। किसी तरह वह मशीन की बेल्ट से बाहर निकल पाया। किशोर की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां शाम 5 बजे भर्ती कराया गया।

• प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेजा गया

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों के अनुसार आटा चक्की जैसी मशीनों के पास बच्चों का जाना बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि ढीले कपड़े या बाल मशीन में फंसने का खतरा बना रहता है, इसलिए ऐसे स्थानों पर विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।





Top