Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी(सोनभद्र)। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन के तहत बभनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 693 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट कर दिया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें वर्ष 2024 के 62 अभियोगों से संबंधित जब्तशुदा शराब को थाना परिसर के एकांत स्थान पर गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और मौके पर पंचनामा भी तैयार किया गया।

• लाखों की शराब पर चला बुलडोजर, आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में नष्ट की गई शराब की कीमत करीब 1,03,950 रुपये बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इस कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





Top