Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• IPMS पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वालों पर प्रशासन का बड़ा कदम, 15 दिन की अंतिम चेतावनी

सोनभद्र। जिला कृषि रक्षा अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं के लिए IPMS पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए कुल 260 लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं, जिससे पूरे कारोबार में हड़कंप मच गया है।

• तय समय में रजिस्ट्रेशन नहीं तो लाइसेंस होगा खत्म

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित विक्रेता 15 दिन के भीतर अपना पंजीकरण IPMS पोर्टल पर पूरा कर लें। आरोप है कि निर्धारित समय सीमा में रजिस्ट्रेशन न कराने की स्थिति में उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे और Insecticides Act 1968 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





Top