Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• रैली, सम्मान और पुरस्कार वितरण से गूंजा पूरा परिसर

बीजपुर(सोनभद्र)। जरहा न्याय पंचायत अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय महुली में वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल चलो अभियान के तहत ग्राम सभा में रैली निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अखिलेश देव पांडे ने की, जहां उपस्थित अतिथियों का बैच अलंकृत कर स्वागत किया गया। साथ ही शैक्षिक सत्र 2025-26 में 100% उपस्थिति दर्ज करने वाले बच्चों और कक्षा आठवीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

• नामांकन बढ़ाने पर जोर, ग्रामीणों की रही सहभागिता

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश देव पांडे ने सरकारी विद्यालयों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कक्षा पहली और छठवीं में अधिक से अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा सुमन देवी, शिक्षक रामलखन सिंह, सुनैना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक धनंजय शर्मा ने किया और अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।





Top