Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• सदियों पुरानी प्रतिमा वाले मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य जारी

घोरावल(सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र के सत्तद्वारी गांव स्थित आदि शक्ति स्थल मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार यहां विराजमान माता दुर्गा का विग्रह अत्यंत प्राचीन बताया जा रहा है, जिसका चबूतरा वर्ष 1995 में बनाया गया था और मुंडा मंदिर का निर्माण वर्ष 2001 में हुआ था। वर्तमान में गुंबद सहित अन्य निर्माण कार्य शिवद्वार मंदिर प्रबंध समिति और शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति के तत्वावधान में जनसहयोग से कराया जा रहा है।


Blog single photo


• नौवीं शताब्दी की बताई जा रही प्रतिमा, भक्तों से सहयोग की अपील

समिति अध्यक्ष रविंद्र कुमार के अनुसार काले पत्थर से बनी यह प्रतिमा लगभग नौवीं शताब्दी की मानी जाती है और क्षेत्र में चयना माता के नाम से भी प्रसिद्ध है। मंदिर शिवद्वार मंदिर से लगभग 200 मीटर दूरी पर स्थित है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं से मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक सहयोग देने की अपील की गई है, ताकि इस प्राचीन स्थल का संरक्षण और विकास सुनिश्चित किया जा सके।




Top