Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बच्चों से चोरी कराने और बिना नियम कारोबार चलाने के आरोप, जांच की मांग तेज

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से कबाड़ की दुकानों का कारोबार तेजी से बढ़ने के साथ ही उस पर गंभीर आरोप भी सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाहर से आए कुछ कबाड़ी पढ़ने-लिखने की उम्र के बच्चों से कबाड़ सामग्री की चोरी कराकर अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं। बभनी बाजार मार्ग पर थाने से महज करीब 200 मीटर दूरी पर संचालित एक कबाड़ दुकान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जहां कम समय में ही भारी मात्रा में ट्रक और पिकअप के जरिए माल की आवाजाही देखी जा रही है।

• लाइसेंस, टैक्स और पुलिस भूमिका पर उठे सवाल, जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कई दुकानें एक ही लाइसेंस पर अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रही हैं और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि कबाड़ में आने वाला सामान कितना वैध है और क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से इसका कोई संबंध है या नहीं। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, जानकारी मिलने पर जांच कराई जाएगी।





Top