Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• संविधान निर्माता को याद कर सामाजिक बदलाव के संकल्प दोहराए गए

घोरावल(सोनभद्र)। तहसील घोरावल के सभाकक्ष में 11:00 बजे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।

• सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके संघर्ष पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी ने बाबा साहब के विचारों, संविधान निर्माण में उनके अहम योगदान और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर समाज के विकास के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से संपन्न किया।





Top